दशहरा (बुराई पर अच्छाई की विजय)
मेरी डायरी से-
-- दशहरा --
जलाओ ,
खूब जलाओ
उस रावण को
तब तक जलाओ
जब तक कि
राख बन
पतंगा-पतंगा
न उड़ जाए
लेकिन
उन मैदानों में
खड़े ,
घरों में बैठे।
बहिन,बहू,
बेटियों की इज्जत
लूटने वालो को
कब जलाओगे?
जो कहते हैं-
रावण जल रहा
और
हमारा
कोई कुछ न बिगाड़ सका।
यदि
आज भी
इतनी आस्था है
कि
रावण को जलाना
बुराई पर
अच्छाई की जीत है।
तो पूर्णतः सिद्ध करो
कि
तुम सब मिलकर
बुराई पर
अच्छाई की जीत
स्थापित कर रहे हो।
तो जाओ
ले आओ
सारे बलात्कारियों,
लुटेरों और हत्यारों को
और
कतार बद्ध खड़े कर
बांध कर
खूटियों से
लगा दो इन सब में
आग
और
गूँजने दो
इनकी चीखें
अनवरत ,इस धरा पर।
तब
मैं भी मनाऊंगा
आपके साथ
दशहरा जैसा
पावन पर्व
बुराई पर अच्छाई का पर्व।
-सुनील चौधरी
सुन्दर सृ जन
जवाब देंहटाएं